< Back
भोपाल
CM MOHAN YADAV: सीएम मोहन यादव अचानक पहुंचे दिल्ली, मंत्रियों को जिले आवंटित करने पर फैसला संभव
BHOPAL
भोपाल

CM MOHAN YADAV: सीएम मोहन यादव अचानक पहुंचे दिल्ली, मंत्रियों को जिले आवंटित करने पर फैसला संभव

Anurag Dubey
|
17 July 2024 5:35 PM IST

सरकार बने सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन मंत्रियों को अभी तक जिलों का प्रभार नहीं मिला है। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद मंत्रियों को जिले आवंटित किए जा सकते हैं।

CM MOHAN YADAV: भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार रात अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनका आज दोपहर में दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। इस दौरान यादव प्रदेश से जुड़े कुछ मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा कर सकते हैं।

बता दें कि सरकार बने सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन मंत्रियों को अभी तक जिलों का प्रभार नहीं मिला है। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद मंत्रियों को जिले आवंटित किए जा सकते हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए और हाल ही में मंत्री बने रामनिवास रावत को अभी तक विभाग नहीं मिला है।

रावत के विभाग को लेकर यादव केंद्रीय नेतृत्व से भी चर्चा कर सकते हैं। भाजपा और आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों से प्रदेश के कुछ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। अमरवाड़ा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात नहीं की। यादव प्रदेश में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा करेंगे।

अभी विकास पर फोकस अमरवाड़ा से विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले कमलेश शाह को कैबिनेट में जगह दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दो साल तक सिर्फ विकास पर फोकस रहेगा।

Similar Posts