< Back
भोपाल
मप्र में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 25 विधायक ले सकते है शपथ
भोपाल

मप्र में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 25 विधायक ले सकते है शपथ

स्वदेश डेस्क
|
24 Dec 2023 7:33 PM IST

भोपाल। मप्र में मंत्रिमंडल पर जारी सस्पेंस जल्द खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के मंत्रिमंडल का कल सोमवार को पहला विस्तार होगा। बताया जा रहा है की कल दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।इस दौरान 25 से 27 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पिछले दो दिनों से दिल्ली में है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाक़ात की। जिसके बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण राजभवन में हो सकता है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। हालांकि कितने और कौन-कौन से विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Similar Posts