< Back
भोपाल
मप्र में टला मंत्रिमंडल विस्तार, दो नामों पर नहीं बनी सहमति
भोपाल

मप्र में टला मंत्रिमंडल विस्तार, दो नामों पर नहीं बनी सहमति

Prashant Parihar
|
24 Aug 2023 4:24 PM IST

आज दोबारा शुरू हुई बैठक में शाम तक तय हो सकते है सभी नाम

भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार टल गया है। मुख्यमंत्री आवास में कल बुधवार देर रात हुई बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर सहमति नहीं बनी। जिसके बाद गुरुवार को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह टल गया है।

जानकारी के अनुसार, कल देर रात हुई बैठक में रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला और बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सहमति बन गई। लेकिन अन्य दो नामों पर सहमति ना बन पाने के कारण फिलहाल विस्तार को बताया टाल दिया गया है।बता दें कि भाजपा का फोकस चुनाव से पहले जातीय समीकरण को साधने पर है। ऐसे में शिवराज सिंह एक आदिवासी वर्ग और एक लोधी वर्ग से मंत्री चाहते है। इनमें जालम सिंह पटेल, राहुल सिंह लोधी और लाल सिंह आर्य का नाम शामिल हैं।

आज दोबारा हुई बैठक -

कैबिनेट विस्तार को लेकर गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच करीब आधा घंटा बैठक चली। नामों पर सहमति बनती है तो मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तारीख और समय तय हो जाएगा।

Similar Posts