< Back
भोपाल
मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर होगा विचार, अगले महीने कार्यकाल हो रहा समाप्त
भोपाल

मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर होगा विचार, अगले महीने कार्यकाल हो रहा समाप्त

Kuldeep Tiwari
|
18 Jan 2023 1:30 PM IST

प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव करेगी भजपा या रहेंगे बीड़ी शर्मा ही

भोपाल l मप्र भाजपा राष्ट्रीयध्यक्ष का कार्यकाल अगले महीने ख़त्म हो रहा है। मध्यप्रदेश में भाजपा बीड़ी शर्मा की जगह क्या किसी अन्य नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बैठायेगी या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरह ही कार्यकाल बढ़ा दिया जायेगा। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा जोरों पर है।इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है की क्या भाजपा संगठन में बदलाव करेगी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होने के बाद अब भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं मंत्रियों को बुलावा भेज दिया गया है। वीडी शर्मा का कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं इस पर बैठक में निर्णय लिया जाएग। हालांकि पार्टी के नेताओं का कहना है प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव विधनसभा चुनाव से पहले नहीं होगा ।

प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में ये नेता -

अगर प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर विमर्श होता है तो प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अजा वर्ग से लाल सिंह आर्य ,आदिवासी वर्ग से सुमेर सिंह सोलंकी के अलावा कैलाश विजयवर्गीय का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के रेस में शामिल है। हालांकि इसका फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सहमति से ही होगा। क्योंकि विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा जाना है। इसलिए उनकी सहमति सर्वमान्य रहेगी।


Similar Posts