< Back
भोपाल
VD Sharma

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया मतदान

भोपाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया मतदान, कहा - हार देख कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतरी

स्वदेश डेस्क
|
17 Nov 2023 4:47 PM IST

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस समय अपने मूल अपराधीकरण की प्रवृत्ति पर उतर आई है। हार की खीझ के कारण वह गुंडिज्म करने का प्रयास कर रही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल की हुजूर विधानसभा के मतदान केंद्र रोज मेरी स्कूल पर पहुंचकर मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मतदान के दौरान हो रही छिटपुट घटनाओं को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपनी हार देख कांग्रेस गुंडिज्म पर उतर आई है, लेकिन बार भाजपा कोई गड़बड़ी नहीं होने देगी।

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस समय अपने मूल अपराधीकरण की प्रवृत्ति पर उतर आई है। हार की खीझ के कारण वह गुंडिज्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ पर चुनाव लड़ रहा है। इस बार हम किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दे रहै हैं। कार्यकर्ता ताकत से मैदान में उतरा है। उन्होंने कहा कि चाहे दिमनी हो, खजुराहो हो, या सीधी हो, किसी भी कोने में भाजपा के कार्यकर्ता मजबूती से जवाब दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन पर इनाम जारी है, वे कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस हार की खीझ के कारण इस प्रकार की घटनाएं कर रही हैं। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अनुशासन के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व्यवधान डालने का प्रयास करेगी, ताकि मतदान बाधित हो, लेकिन भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। जनता गरीब कल्याण की योजनाओं पर वोट डाल रही है।

Related Tags :
Similar Posts