< Back
भोपाल
अफवाहों पर ध्यान ना दें किसान, जारी रहेगी मूंग की खरीदी : दर्शन सिंह चौधरी
भोपाल

अफवाहों पर ध्यान ना दें किसान, जारी रहेगी मूंग की खरीदी : दर्शन सिंह चौधरी

स्वदेश डेस्क
|
17 July 2021 7:34 PM IST

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश के किसानों से आग्रह किया है कि वे समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी बंद होने संबंधी अफवाहों पर ध्यान ना दें। चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी से संबंधित किसानों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

चौधरी ने कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी बंद होने की बात सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है और पूरे प्रदेश में मूंग की खरीदी जारी रहेगी। चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पहले भी किसान हित के काम करती रही है और किसानों के हित में अपने प्रयास आगे भी जारी रखेगी। श्री चौधरी ने इन प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री श्री कमल पटेल को धन्यवाद दिया है।

Related Tags :
Similar Posts