< Back
भोपाल
अपर सचिव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
भोपाल

अपर सचिव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

स्वदेश डेस्क
|
12 Aug 2020 1:12 PM IST

भोपाल। आदिम जाति कल्याण विभाग के अपर सचिव लखन सिंह टेकाम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। राजधानी के बाग सेवनिया इलाके में रहने वाले लखन सिंह टेकाम का शव उनके घर मे मिला है। बताया जा रहा है उनके परिजनों को उनकी मौत की जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।

जानकारी के अनुसार वह अपनी पत्नी से अनबन के चलते अलग रहते थे। वह भोपाल के बाग सेवनिया इलाके में रहने वाले लखन सिंह टेकाम का शव उनके घर मे मिला है बताया जाता है पत्नी से उनकी अनबन थी और विवाद के चलते दोनों अलग अलग रहते थे। वह पहली मंजिल पर रहते थे।वही पत्नी और बेटा निचले माले पर रहते थे।उनकी पत्नी रोज उन्हें खाना देती थी और दरवाजे के बाहर थाली रख जाती थी। आज खाने की थाली ना उठाने पर पत्नी को शक हुआ। इसके बाद सोमवार को पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर उनका शव मिला।

Similar Posts