< Back
भोपाल
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
भोपाल

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

स्वदेश डेस्क
|
6 Oct 2020 4:55 PM IST

भोपाल। प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है। इसी क्रम में आज पूर्व सीएम कमलनाथ की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर कमलनाथ नाथ ने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र को बचाने और सौदेबाजी कर बोली लगाकर सरकार बनाने वाली भाजपा को मुहतोड़ जवाब देने की है। उन्होंने कहा की ये उपचुनाव साधारण चुनाव नहीं हैं। यह मध्यप्रदेश के भविष्यि का चुनाव है जो यह तय करेगा कि हमारे प्रदेश की राजनीति और सरकारे सौदेबाजी और बोलियां लगाकर नहीं बनेगी। लोकतंत्र और संविधान के अनुसार जनादेश ही सर्वोपरि होगा, जिसका अपमान करने का हक किसी को नहीं होगा।






Similar Posts