< Back
मध्यप्रदेश
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सौरभ शर्मा के बाद चेतन गौर को भी किया अरेस्ट
मध्यप्रदेश

Chetan Gaur Arrested: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सौरभ शर्मा के बाद चेतन गौर को भी किया अरेस्ट

Deeksha Mehra
|
28 Jan 2025 4:04 PM IST

Chetan Gaur Arrested : भोपाल। आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने सौरभ शर्मा साथी चेतन गौर को हिरासत में लिया है। बता दें कि, चेतन की गाड़ी में ही 52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लोकायुक्त पुलिस द्वारा सौरभ शर्मा से इंटेरोगेशन किया जा रहा था। इसी दौरान सौरभ शर्मा ने अपने साथी चेतन गौर की लोकेशन की जानकारी पुलिस को दी। जहां से पुलिस ने चेतन गौर को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त की टीम ने चेतन को अरेरा कॉलोनी से हिरासत में लिया है। आरोपी ग्वालियर का रहने वाला है। उसे लेकर टीम लोकायुक्त ऑफिस पहुंची है, जहां उससे भी पूछताछ की जाएगी। लोकायुक्त पुलिस अब शरद जायसवाल की तलाश में जुटी है।

बता दें कि, लोकायुक्त पुलिस ने आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को भी 28 जनवरी की सुबह ही गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, सौरभ शर्मा ने लोकायुक्त पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया है। इसकी पुष्टि लोकायुक्त के डीजी ने की है।

जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने सौरभ शर्मा को आज 11 बजे का समय दिया था। जहां वह कोर्ट में हाजिर हुआ और लोकायुक्त पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।बता दें कि, वह पिछले 41 दिनों से फरार चल रहा था। इसके बाद बीते दिन सोमवार 27 जनवरी को उसने कोर्ट में सरेंडर का आवेदन दिया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Similar Posts