< Back
खाना-खजाना
आखिर आम खाने से पहले क्यों पानी में रखा जाता है, जानिए इसके पीछे का कारण
खाना-खजाना

Mango Eating Tips: आखिर आम खाने से पहले क्यों पानी में रखा जाता है, जानिए इसके पीछे का कारण

Deepika Pal
|
31 May 2025 10:36 PM IST

क्या आप कभी आम खाने से पहले पानी में भिगोकर रखते है। इस तरह से रखने के पीछे के कई कारण है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

Mango Eating Tips :गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में आम सबसे ज्यादा मार्केट में अलग-अलग वैरायटी के साथ मिलते हैं। आम खाना हर किसी को पसंद होता है तो वहीं पर इसे खाने की कई तरीके भी होते हैं। क्या आप कभी आम खाने से पहले पानी में भिगोकर रखते है। इस तरह से रखने के पीछे के कई कारण है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

आम की तासीर होती हैं गर्म

आपको बताते चलें कि, गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाना फल आम है, जिसकी तासीर गर्म होती है। आम खाने से कई लोगों को मुंह में छाले, पेट में जलन, या बॉडी हीट जैसी समस्या हो सकती है। बताया जा रहा हैं कि, पानी में भिगोने से इसकी गर्म तासीर कुछ हद तक कम हो जाती है, जिससे बॉडी में बैलेंस बना रहता है।

चिपचिपा पदार्थ बन सकता है खुजली का कारण

आपको बताते चलें कि, आम की सतह पर अक्सर एक चिपचिपा पदार्थ होता है जिसे लेटेक्स कहा जाता है। बताया जाता हैं कि, इस आम कई बार एलर्जी या खुजली का कारण बन सकता है. इसके अलावा मार्केट में मिलने वाले आमों पर कार्बाइड या बाकी कोई केमिकल भी लगे हो सकते हैं।

30 मिनट या एक घंटे भिगोए

आपको बताते चलें कि, आपको आम को भिगोने के लिए कम से कम 30 मिनट या एक घंटे का समय रखना चाहिए।सीधे खाने से कुछ लोगों को ब्लड शुगर लेवल में तेजी से बढ़ सकता है। बताया जाता हैं कि, आम खाने से पेट हल्का रहता है और पाचन में भी मदद मिलती है।

Similar Posts