< Back
Lead Story
YouTuber Kunwari Begum

बच्चों से रेप करना सिखाती थी YouTuber Kunwari Begum

Lead Story

बच्चों से रेप करना सिखाती थी YouTuber Kunwari Begum, अब गाजियाबाद पुलिस कर रही उनकी तलाश

Gurjeet Kaur
|
13 Jun 2024 12:12 PM IST

YouTuber Kunwari Begum : सोशल मीडिया पर जब इनके वीडियो वायरल हुए तो लोगों ने आपत्ति जताई।

YouTuber Kunwari Begum : कुंवारी बेगम उर्फ़ शिखा मैत्रेय यू - ट्यूब पर नवजात बच्चों ऐसे रेप करना सिखाती थी लेकिन आज कल फरारी काट रहीं हैं। सोशल मीडिया पर पुरानी पोस्ट डिलीट कर दी है और नया कुछ आज कल पोस्ट नहीं कर रहीं। इसका कारण गलती का अहसास नहीं बल्कि पुलिस का डर है। गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सायबर पुलिस भी सोशल मीडिया पर बेगम की एक्टिविटी पर नजर रखे हुए है।

दरअसल, यह यू - ट्यूबर गेमिंग के वीडियो अपलोड करती है। इसके हर वीडियो की तम्ब्नेल भी बड़ी ही आपत्तिजनक है। एक वीडियो में बेगम साहिबा बता रहीं थी कि, नवजात बच्चों का उत्पीड़न कैसे किया जाए। सोशल मीडिया पर जब इनके वीडियो वायरल हुए तो लोगों ने आपत्ति जताई। एक महिला ने इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत की। सायबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र में दीपिका भरद्वाज नाम की महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराइ गई है। दीपिका ने शिकायत में बताया कि, वीडियो में महिला, बच्चों के बारे में जो बाते करती है वे बेहद ही आपत्तिजनक है। ऐसे वीडियो से समाज पर बुरा असर पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला दिल्ली की रहने वाली है। कई वीडियो उसके अकाउंट से पोस्ट किए गए हैं। इस चैनल के कई सब्सक्राइबर भी हैं। ऐसे में वीडियो से बच्चों के साथ रेप सिखाना एक गंभीर आरोप है। सायबर पुलिस का कहना है कि, महिला की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।

Similar Posts