< Back
Lead Story
13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व, इन 5 चीजों को थाली में जरूर करें शामिल
Lead Story

Lohri 2025: 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व, इन 5 चीजों को थाली में जरूर करें शामिल

Deepika Pal
|
11 Jan 2025 7:40 PM IST

होली की तरह ही लोहड़ी को मनाया जाता है जिसमें लकड़ी को इकट्ठा करके पूजा के बाद जलाया जाता है और इसमें कई चीजें परिक्रमा करते हुए डाली जाती है।

Lohri Festival 2025: मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा इससे पहले 13 जनवरी को पंजाब और हरियाणा राज्य में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस पर्व का संबंध नई फसल के आने और किसानों से जुड़ा होता है। होली की तरह ही लोहड़ी को मनाया जाता है जिसमें लकड़ी को इकट्ठा करके पूजा के बाद जलाया जाता है और इसमें कई चीजें परिक्रमा करते हुए डाली जाती है। चलिए जानते हैं कैसी होनी चाहिए लोहड़ी की थाली में चीजें...

इन चीजों को थाली में जरूरी करें शामिल

सर्दी के मौसम में आप इन प्रकार की चीजों को शामिल करना चाहिए जिसका अलग महत्व होता है...

1- सरसों का साग और मक्की की रोटी

पंजाब में यह व्यंजन सबसे खास होता है जिसे बड़े ही चाव से राज्यवासी बनाते हैं। पंजाब की पारंपरिक डिश सरसों का साग और मक्की की रोटी भी लोहड़ी के दिन विशेष रूप से बनाई जाती है। सर्दी के मौसम में इन चीजों को खाना चाहिए जो सेहत के लिए अच्छा होता है।

2- रेवड़ी

सर्दियों के मौसम में मनाया जाने वाला फूड तिल और गुड़ के तैयार किया जाता है.यह शरीर को गर्मी प्रदान करती है। इसके अलावा लोहड़ी की आग में कई चीजों को चढ़ाया जाता है।

3- गुड़ की गजक

लोहड़ी की थाली में आपको गजक को शामिल करना चाहिए। इस पारंपरिक मिठाई को सभी लोग बड़े शौक से खाना पसंद करते हैं. इसे मूंगफली डालकर बनाया जाता है। लोहड़ी जैसे पर्व में गुड़ का महत्व होता है।गजक को लोहड़ी पर खाने की परंपरा है।

4- पॉपकॉर्न

लोहड़ी के पर्व पर पॉपकॉर्न या लाई खाना भी परंपरा का हिस्सा है. मक्के से तैयार ये खास डिश को लोग अलाव में भी डालते हैं. लोहड़ी की थाली में इसे भी जरूर शामिल करें।

5-आटे की पिन्नी

आटे की पिन्नी भी लोहड़ी के पारंपरिक व्यंजनों में शामिल होती हैं।इसे आटा, गुड़ और घी से तैयार किया जाता है क्योंकि इसमें गुड़ खाने से शरीर गर्म रहता है और ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

Similar Posts