< Back
Lead Story
योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और तोहफा, DA को लेकर शासनादेश जारी

योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और तोहफा, DA को लेकर शासनादेश जारी

Lead Story

DA Hike: योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और तोहफा, DA को लेकर शासनादेश जारी

Gurjeet Kaur
|
24 Oct 2024 4:00 PM IST

DA Hike : लखनऊ। योगी सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस आदेश के बाद उत्तरप्रदेश के 17 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

जानकारी के अनुसार 17 लाख कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को वेतन दिया जाएगा। उसी समय महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का भुगतान किया जाएगा। बढ़ी हुई दर जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। इसके पहले योगी सरकार ने दीवाली के अवसर पर बोनस दिए जाने की भी घोषणा की थी।

दिवाली पर उत्तरप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बोनस भी दिया जाएगा। सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया था। उत्तरप्रदेश सीएम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जानकारी साझा की गई हैं। इसमें बताया गया है कि, प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी :

बता दें कि, केंद्र सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि, "केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 3% बढ़ोतरी और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दी है।"

Similar Posts