< Back
Lead Story
भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ बनाएगी सरकार : योगी आदित्यनाथ
Lead Story

भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ बनाएगी सरकार : योगी आदित्यनाथ

स्वदेश डेस्क
|
15 Jan 2022 7:00 PM IST

गोरखपुर शहर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष व संसदीय बोर्ड का जताया आभार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर दोबारा सरकार बनाएगी। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के साथ ही यह स्पष्ट भी हो जाएगा।मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी संसदीय बोर्ड के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता जनार्दन, पार्टी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रवाद विकास व सुशासन के मुद्दे पर प्रभावी काम कर "सबका साथ-सबका विकास" के मंत्र को साकार किया है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के साथ ही भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बननी तय है।

Similar Posts