< Back
Lead Story
योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, कहा - भोजपुर को इस्लामाबाद बनाने का सपना न देखे
Lead Story

योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, कहा - भोजपुर को इस्लामाबाद बनाने का सपना न देखे

स्वदेश डेस्क
|
13 Feb 2022 5:43 PM IST

फर्रुखाबाद। चुनाव प्रचार के लिए रविवार को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ कहा कि भोजपुर को इस्लामाबाद बनाने का सपना न देखे विपक्ष। राजा भोज की कर्मस्थली भोजपुर, भोजपुर ही रहेगी।

आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के समर्थन में कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में जनसभा में कहा कि भाजपा विकास करती है। अखिलेश यादव ने अपना विकास किया। विकास का पैसा आज चन्दन वालों के यहां निकल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि नागेन्द्र सिंह को जिताएंगे तो विकास होगा। नागेन्द्र सिंह के चुनाव जीतने के बाद हर घर में आरओ का पानी होगा। श्रंगीरामपुर में गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। भोजपुर को गंगा एक्सप्रेस-वे से लिंक रोड बनाकर जोड़ा जाएगा।

आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार आने से पहले भोजपुर इलाका इस्लामाबाद बन चुका था। उन्होंने विपक्ष पर बरसते हुए कहा कि राजा भोज की कर्मस्थली भोजपुर, भोजपुर ही रहेगी। इसे इस्लामाबाद बनाने वालों के मंसूबों को कभी कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कोरोना संकटकाल में उनकी सरकार ने मुफ्त राशन वितरण कराया।इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Similar Posts