< Back
Lead Story
Yashshri Shinde Murder Case : मुंबई पुलिस ने दाऊद को दबोचा, कर्नाटक से हुआ गिरफ्तार

Yashshri Shinde Murder Case

Lead Story

Yashshri Shinde Murder Case : मुंबई पुलिस ने दाऊद को दबोचा, कर्नाटक से हुआ गिरफ्तार

Gurjeet Kaur
|
30 July 2024 8:43 AM IST

Yashshri Shinde Murder Case : पिछले दिनों यशश्री शिंदे की बेरहमी से हत्या करने के बाद दाऊद फरार हो गया था।

Yashshri Shinde Murder Case : यशश्री शिंदे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी दाऊद को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। उसे शाहपुर, जिला गुलबर्गा, कर्नाटक से हिरासत में लिया गया है। पिछले दिनों यशश्री शिंदे की बेरहमी से हत्या करने के बाद दाऊद फरार हो गया था।

बता दें कि, महाराष्ट्र के उरण में एक 20 से 22 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई थी। इस युवती की पहचान यशश्री शिंदे के रूप में हुई थी। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। 25 जुलाई को घर से निकली थी लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। कोई खबर न मिलने पर परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस को क्षेत्र में सड़क पर क्षत - विक्षत हालत में एक युवती का शव मिला। इसकी पहचान यशश्री शिंदे के रूप में की गई थी।

यशश्री शिंदे के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान थे। उसके शरीर में कई हड्डियां टूटी हुई थी। इतना ही नहीं उसके शरीर के निचले हिस्से में चाकू से कई वार किए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हो पाई है। यशश्री शिंदे के पिता ने दाऊद पर हत्या का शक जताया था। जब यशश्री शिंदे नाबालिग थी तब दाऊद ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

यशश्री शिंदे की हत्या के बाद से ही वह फरार था। पुलिस द्वारा आरोपी को ढूंढने के लिए लगातार कोशिश की जा रही थी। पुलिस को शक था कि, दाऊद बेंगलुरु भाग गया है। मंगलवार को जानकारी सामने आई है कि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जाएगी।

Similar Posts