< Back
Lead Story
बागेश्वर धाम में पर्ची निकलने से पहले महिला की मौत, प्रेत दरबार से युवती हुई लापता
Lead Story

बागेश्वर धाम में पर्ची निकलने से पहले महिला की मौत, प्रेत दरबार से युवती हुई लापता

स्वदेश डेस्क
|
16 Feb 2023 3:07 PM IST

महिला के पति देवेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय‎ से बीमार थी। इससे निजात‎ पाने के लिए वह बागेश्वर धाम पहुंची थी।

छतरपुर। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेन्द्र शास्त्री लंबे समय से चर्चा में बने हुए है। इन दिनों वहां एक महोत्सव चल रहा है। जिसमें कई साधु-संत एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में दरबार में पहुंच रहे है। इसी बीच दरबार से एक महिला की मौत की खबर सामने आ रही है। किडनी की बीमारी से पीड़ित महिला ने अर्जी की लाइन में लगे-लगे दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, उप्र के फिरोजाबाद जिले की रहने वाली 33 साल की इस महिला का नाम नीलू उर्फ नीलम था। जो अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ अर्जी लगाने के लिए यहां आई थी। महिला के पति देवेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय‎ से बीमार थी। इससे निजात‎ पाने के लिए वह बागेश्वर धाम पहुंची थी। सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई। इसी दौरान बेहोश हो गई। परिजन उसका शव यूपी अपने गृह ग्राम ले गए।

पति ने आगे बताया कि वह अपनी पत्नि को लेकर एक हफ्ते पहले यहां पहुंचा था। शुरुआत में उसकी पत्नी को भभूत दी गई थी। जिससे उसे आराम मिला था। पत्नी अच्छे से खाना-पीना कर रही थी। बुधवार को भी परिक्रमा लगाई थी। दरबार लगने वाला था। मैं भी पत्नी के साथ पहुंचा था। सुबह तक तो तबीयत ठीक थी लेकिन आज अचानक से तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

लापता हुई युवती -



इसके अलावा एक युवती के लापता होने की भी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के देवकली जयराम निवासी ओमप्रकाश मौर्या की पुत्री कुमारी नीरज मौर्या है। बीती 12 फरवरी 2023 से लापता है। पिता के अनुसार, वह अपनी बेटी नीरज के साथ 12 फरवरी को बागेश्वर धाम पहुंचे थे। यहां सुबह 10 बजे के करीब वह प्रेत दरबार में शामिल हुई थी। इसी दरबार से वह गम हो गई। . ओमप्रकाश मौर्या लोगों से अपील कर रहे हैं जिस किसी को भी बेटी के बारे में पता चले वह, तत्काल उन्हें जानकारी दे।

Similar Posts