< Back
Lead Story
सीएम आवास के पास महिला ने खाया जहर

सीएम आवास के पास महिला ने खाया जहर

Lead Story

Lucknow News: न्याय न मिलने पर सीएम आवास के पास महिला ने खाया जहर, प्रॉपर्टी पर कब्‍जे का लगा रही आरोप

Deeksha Mehra
|
21 Sept 2024 12:55 PM IST

Woman ate Poison near CM Residence : लखनऊ, उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद की एक महिला ने न्याय न मिलने पर सीएम आवास के पास हाई सिक्योरिटी जोन में जहर खा लिया है। महिला का आरोप है कि कुछ दबंगों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर घर पर कब्ज़ा कर लिया है। फिलहाल 35 वर्षीय फरियादी महिला को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि एक महिला कालिदास मार्ग के पास पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने उसको देखा, तो वो बदहवासी की हालात में थी। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उसके पास गए। महिला ने कहा कि उसने कुछ देर पहले जहर खाया है। ये सुनकर पुलिस ने महिअ को तुरंत अस्प्ताल पहुंचाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रुखसाना है। वह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे के रुकनपुरा गांव की रहने वाली है।

दबंगों से मिलती है धमकियां

महिला ने बताया कि कुछ दबंगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। वे लोग महिला को धमकी देते हैं कि उसके बेटे को जान से मार देंगे। महिला का कहना है कि मकान पर कब्जा होने और बेटे की हत्या की धमकी मिलने की वजह से वह बहुत दहशत में है, इसलिए उसने यहां आकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Similar Posts