< Back
Lead Story
नीलकंठ पक्षी को दशहरा के दिन देखना क्यों मानते हैं शुभ, जानिए इसकी खास मान्यता
Lead Story

Neelkanth Bird on Dussehra: नीलकंठ पक्षी को दशहरा के दिन देखना क्यों मानते हैं शुभ, जानिए इसकी खास मान्यता

Deepika Pal
|
10 Oct 2024 10:31 PM IST

दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना शुभ मानते हैं ऐसा क्यों है चलिए जानते हैं इसके पीछे की मान्यता।

Neelkanth Bird: शारदीय नवरात्रि का दौर इन दिनों जहां पर चल रहा है वहीं नवमी तिथि के बाद 12 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन पूरे देश भर में रावण दहन किया जाता है तो वहीं कई मान्यता इस त्योहार से जुड़ी है। इसमें ही एक दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना शुभ मानते हैं ऐसा क्यों है चलिए जानते हैं इसके पीछे की मान्यता।

भगवान शिव का प्रतीक होता है नीलकंठ पक्षी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव के प्रतीक के रूप में जाना जाता है, कहते दशहरा के दिन अगर आपको यह पक्षी नजर आ जाए तो आपके लिए काफी शुभ होता है। इसके पीछे की पौराणिक कथा समुद्र मंथन से जुड़ी है कहा जाता हैं कि, जब भगवान शिव ने समुद्र मंथन के दौरान विष का पान किया था, तब उन्होंने इस रंग-बिरंगे पक्षी का रूप धारण किया था इसके बाद से भगवान शिव को नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है।नीलकंठ को धैर्य और बलिदान का प्रतीक मानते है जो हमे परेशानियों से लड़ने की प्रेरणा देने का काम करता है।

भगवान श्री राम ने किए थे दर्शन

नीलकंठ पक्षी से जुड़ी एक और पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन किए थे तभी रावण पर विजय प्राप्त की थी। इसके अलावा कहते हैं कि, रावण का वध करने पर भगवान राम को जब ब्रह्महत्या का पाप लगा लगा था तो उन्होंने लक्ष्मण के साथ भगवान शिव की पूजा आराधना की थी। जिसके बाद प्रसन्न होने पर भोलेनाथ ने उन्हें नीलकंठ पक्षी के रूप में दर्शन दिए थे।

विवाह के भी होते हैं संकेत

अगर दशहरा के दिन किसी भी व्यक्ति को नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो माना जाता हैं कि, शादी की सारी बाधाएं दूर होती है और विवाह के योग बनने लगते हैं। इसके अलावा यह सभी शुभ कार्यों की प्राप्ति का संकेत देता है।

Similar Posts