< Back
Lead Story
कौन हैं बाल संत अभिनव अरोड़ा, रामभद्राचार्य महाराज ने क्यों कह दिया उनको मूर्ख, जानिए खबर
Lead Story

Abhinav Arora: कौन हैं बाल संत अभिनव अरोड़ा, रामभद्राचार्य महाराज ने क्यों कह दिया उनको मूर्ख, जानिए खबर

Deepika Pal
|
27 Oct 2024 6:31 PM IST

मशहूर अभिनव अरोड़ा चर्चा में चल रहे हैं जो एक बालक कथावाचक है जिसे हाल ही में रामभद्राचार्य महाराज ने मूर्ख करार दिया।

Balsant Abhinav Arora: इन दिनों सोशल मीडिया पर बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा चर्चा में चल रहे हैं जो एक बालक कथावाचक है। जिसे हाल ही में रामभद्राचार्य महाराज ने मूर्ख करार दिया। इसके बाद एक वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने भी ट्रोल करते हुए बातें भी सुना दी। बता दें कि, वह खुद को भगवान श्रीकृष्ण के सखा मानते हैं और पढ़ाई भी साथ करने के बात कह रहे थे।

स्वामी रामभद्राचार्य कह चुके हैं यह बात

आपको बताते चलें, हाल ही में स्वामी रामभद्राचार्य का एक वीडियो सामने आया था जहां उन्होंने बालसंत अभिनव अरोड़ा को लेकर पूछे सवाल पर बड़ा ही अजीब जवाब दिया था। कहा कि, वो बालक कहता है कि भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ते हैं, उसको तो शिष्टता से बात तक करनी नहीं आती है, भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे, मैंने तो उसको वृंदावन में भी बहुत डांटा था। बता दें कि, इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था जिसमें स्वामी रामभद्राचार्य अभिनव को स्टेज से उतारने की बात कह रहे हैं, जिस समय अभिनव अरोड़ा राम नाम का जयकारा लगा रहे होते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहीं ये बातें

बाल संदेश अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के बाद उन्हें यूजर्स ट्रॉल्स कर रहे हैं। जिसमें कहा कि, ये बच्चा ईश्वर का ध्यान नहीं कर रहा था बल्कि रील बनाने के लिए जयकारा लगा रहा था, जिसे रामभद्राचार्य महाराज समझ गए और उन्होंने उसे स्टेज से नीचे उतार दिया। कोई उन्हें फर्जी बाबा बता रहा है तो कोई कह रहा है कि माता-पिता ने फर्जी बाबा बनाया है, कई उन्हें करियर खत्म करने की बात कह रहे हैं।

कौन है अभिनव अरोड़ा

सबसे छोटे कथावाचक अभिनव अरोड़ा विख्यात लेखक और टेड स्पीकर तरुण राज अरोड़ा के बेटे हैं। उन्होंने लोगों के बीच देश के सबसे युवा आध्यात्मिक वक्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बना ली है। वह भगवान श्री कृष्ण को अपना बड़ा भाई बलराम मानते हैं और श्रीकृष्ण को छोटे भाई के रूप में पूजते हैं। सोशल पर कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

Similar Posts