< Back
Lead Story
जम्मू - कश्मीर और हरियाणा किसकी बनेगी सरकार, आज आएंगे नतीजे

Assembly Election Results

Lead Story

Assembly Election Results: जम्मू - कश्मीर और हरियाणा किसकी बनेगी सरकार, आज आएंगे नतीजे

Gurjeet Kaur
|
8 Oct 2024 7:14 AM IST

Assembly Election Results : जम्मू - कश्मीर और हरियाणा में सत्ता की की कुर्सी किसे मिलेगी इस सवाल का जवाब मंगलवार को पता चल जाएगा। जम्मू - कश्मीर और हरियाणा में 90 - 90 सीट पर मतदान हुआ था। आज ईवीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। मतगणना के चलते जम्मू - कश्मीर और हरियाणा में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं।

सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि, क्या कांग्रेस हरियाणा और जम्मू कश्मीर में बीजेपी के विजय रथ को रोक पाएगी। हरियाणा में बीते दस साल से भाजपा की सरकार है वहीं जम्मू कश्मीर में धारा 370 निरस्त होने के बाद पहली बार मतदान हुआ है। जम्मू और कश्मीर के नतीजे पर जहां कुछ एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई है वहीं अन्य ने कांग्रेस-एनसी गठबंधन को मामूली बढ़त दी है।

एग्जिट पोल की माने तो कांग्रेस एक दशक के बाद हरियाणा में सत्ता में वापसी कर सकती है। रिपब्लिक भारत-मैट्रिज पोल ने कांग्रेस को 55-62 सीटें, भाजपा को 18-24, जेजेपी को 0-3, आईएनएलडी को 3-6 और आप को कोई सीट नहीं दी। इंडिया टुडे-सी वोटर पोल ने कांग्रेस को 50-58 सीटें, भाजपा को 20-28 और आईएनएलडी तथा जेजेपी सहित ‘अन्य’ को 10-16 सीटें दीं। एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को 53-65 सीटें और भाजपा को 18-28 सीटें दीं हैं।

जम्मू - कश्मीर के परिणाम क्यों हैं जरूरी :

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में मतदान हुए। ये चुनाव केंद्रीय और क्षेत्रीय दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण हैं। अगर एग्जिट पोल की मानें तो भाजपा जम्मू क्षेत्र में अपना प्रभुत्व बनाए रखने में कामयाब रहेगी जबकि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन बहुमत पाने के करीब दिख रहा है।

Similar Posts