< Back
Lead Story
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया तेज, डॉ. के. लक्ष्मण चुनाव अधिकारी के रूप में हुए नियुक्त...
Lead Story

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया तेज, डॉ. के. लक्ष्मण चुनाव अधिकारी के रूप में हुए नियुक्त...

Swadesh Digital
|
15 Oct 2024 5:37 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संदर्भ में पार्टी ने वरिष्ठ नेता और तेलंगाना से राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

डॉ. के. लक्ष्मण का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावित उम्मीदवारों में भी चर्चा में था, लेकिन उनके चुनाव अधिकारी बनने के साथ ही यह संभावना अब समाप्त हो गई है। लक्ष्मण पार्टी के एक मजबूत नेता माने जाते हैं और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, डॉ. लक्ष्मण का अध्यक्ष पद के लिए दावा मजबूत माना जा रहा था, लेकिन अब चुनाव प्रक्रिया का संचालन करने के लिए उनकी नियुक्ति के बाद वे इस रेस से बाहर हो गए हैं।

इस नियुक्ति के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के अन्य संभावित दावेदारों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मौजूदा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो रहा है, और पार्टी के नए नेतृत्व को लेकर सभी की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं।

Related Tags :
Similar Posts