< Back
देश
भारत अक्टूबर से शुरू करेगा वैक्सीन मैत्री, WHO ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा धन्यवाद
देश

भारत अक्टूबर से शुरू करेगा वैक्सीन मैत्री, WHO ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा धन्यवाद

स्वदेश डेस्क
|
22 Sept 2021 12:00 PM IST

नईदिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को वैक्सीन भेजने के भारत के फैसले का स्वागत किया है। इसके लिए ग्रेबेसियस ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार व्यक्त किया है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि अक्टूबर में भारत कोरोना रोधी वैक्सीन कोवैक्सीन दुनिया को भेजेगा। यह स्वागत योग्य कदम है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कदम से साल के अंत तक सभी देशों में 40 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत अक्टूबर-दिसंबर में अतिरिक्त टीकों का निर्यात होगा, देश की जरूरतों को पूरा करने के बाद कोवैक्सीन को दुनिया में भेजा जाएगा।

Similar Posts