< Back
Lead Story
कौन हैं Telegram ऐप के संस्थापक और CEO पावेल डुरोव? जो अचानक फ्रांस में हुए गिरफ्तार
Lead Story

Pavel Durov Arrested: कौन हैं Telegram ऐप के संस्थापक और CEO पावेल डुरोव? जो अचानक फ्रांस में हुए गिरफ्तार

Jagdeesh Kumar
|
25 Aug 2024 11:15 AM IST

Telegram ऐप के संस्थापक और CEO पावेल डुरोव को शनिवार रात फ्रांस में गिरफ्तार कर लिया गया। जानिए क्यों?

Telegram ऐप के संस्थापक और CEO पावेल डुरोव को शनिवार रात फ्रांस में गिरफ्तार कर लिया गया। डुरोव अपने प्राइवेट जेट से अजरबैजान से पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे पहुंचे थे, जहां उन्हें फ्रांस के प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गिरफ्तारी के बाद से ही तरह - तरह के सवाल उठ रहे हैं। जैसे आखिर उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये गिरफ्तारी फ्रांस की पुलिस जांच के तहत हुई है। 39 साल के पावेल डुरोव पर आरोप है कि उनके स्वामित्व में चलने वाला मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम में मॉडरेशन की कमी पाई गई। जिससे पुलिस की जांच में पाया गया कि मॉडरेशन की कमी के कारण आपराधिक गतिविधियां बिना किसी रोक टोक के चलने दी गईं। हालांकि अभी तक इस मामले में टेलीग्राम कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कौन हैं पावेल डुरोव?

पावेल डुरोव का जन्म रूस में हुआ था। उन्होंने साल 2013 में अपने भाई के साथ मिलकर टेलीग्राम की शुरूआत की थी। हालांकि किसी वजह से साल 2014 में उन्होंने रूस छोड़ दिया। 2017 में दुबई चले गए और फिर अगस्त 2021 में उन्होंने फ्रांसीसी नागरिकता स्वीकार की थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो डुरोव का कहना है कि मैं किसी से आदेश लेने की बजाय स्वतंत्र रहना पसंद करूंगा। इसी दौरान उन्होंने बर्लिन, लंदन, सिंगापुर और सैन फ्रांसिस्को में भी काम किया।

Similar Posts