< Back
Lead Story
कौन है प्रवेश वर्मा? जिन्होंने मुख्यमंत्री रहे केजरीवाल को हराया, मध्य प्रदेश से है खास नाता...
Lead Story

Delhi Election Results 2025: कौन है प्रवेश वर्मा? जिन्होंने मुख्यमंत्री रहे केजरीवाल को हराया, मध्य प्रदेश से है खास नाता...

Jagdeesh Kumar
|
8 Feb 2025 10:24 PM IST

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रयाशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश का मध्य प्रदेश से खास नाता रहा है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने बड़ा उलटफेर किया है। यहां से प्रवेश ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को 3181 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अगले सीएम के रूप में भी देखा जाने लगा, आइए जानते हैं प्रवेश साहिब सिंह के बारे में...

पिता की विरासत को बढ़ा रहे आगे

प्रवेश वर्मा का जन्म दिल्ली में 07 नवंबर 1977 को हुआ था। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रहे थे। उनकी माता का नाम रामप्यारी वर्मा है। प्रवेश की शिक्षा दीक्षा दिल्ली से ही हुई है। उन्होंने स्कूलिंग आर.के. पुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से की फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से कला में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने फोर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए किया।

प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर

प्रवेश वर्मा ने 2013 में पहली बार महरौली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। अगले ही साल 2014 में पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट जीती थी। साल 2019 में उन्होंने रिकॉर्ड 5.78 लाख वोटों के अंतर जीत हासिल की थी।

कड़े बयानों के लिए जाने जाते हैं प्रवेश

प्रवेश वर्मा ने ही साल 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 'केजरीवाल हटाओ, देश बचाओ' नामक एक मुहिम शुरू की थी। इसी अभियान के तहत प्रवेश ने आप सरकार की कड़ी आलोचना की थी। प्रवेश को कड़े बयानों किए जाना जाता है।

मध्य प्रदेश से है इनका खास नाता

दरअसल, प्रवेश वर्मा का विवाह मध्य प्रदेश के बेटी स्वाति सिंह वर्मा से हुई है। स्वाति सिंह मध्य प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद विक्रम वर्मा की बेटी हैं। विक्रम सिंह धार जिले से ताल्लुक रखते हैं। वो 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में युवा और खेल मामलों के मंत्री भी थे। बताते चलें परवेश और स्वाति के तीन बच्चे हैं, एक बेटा शिवेन सिंह और दो बेटियां सानिधि और प्रिशा हैं।

Similar Posts