< Back
Lead Story
IPS Kamya Mishra: कौन है बिहार की लेडी सिंघम काम्या मिश्रा? जिन्होंने अपने पद से दिया इस्तीफा
Lead Story

IPS Kamya Mishra: कौन है बिहार की लेडी सिंघम काम्या मिश्रा? जिन्होंने अपने पद से दिया इस्तीफा

Jagdeesh Kumar
|
5 Aug 2024 6:21 PM IST

Kamya Mishra: काम्या मिश्रा जिनके हाथ में जीतन साहनी के हत्या का केस था उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Who Is IPS Kamya Mishra: हाल ही में बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसका प्रमुख आईपीएस काम्या मिश्रा को बनाया गया था। जिसके बाद से उनका नाम सुर्खियों में आया। अब बिहार की इस तेज तर्रार आईपीएस ने अपना इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक काम्या मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर हुआ या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

क्यों दिया इस्तीफा?

बिहार में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा ने इस्तीफा क्यों दिया इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो निजी कारणों का हवाला देकर काम्या ने इस्तीफे की पेशकश की है। काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। मात्र 22 साल की उम्र में उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की थी। और साल 2019 में आईपीएस बनी थी।

पहले ही प्रयास में पास किया था यूपीएसी

काम्या ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 98 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। उसके बाद दिल्ली गई और वहां दिल्ली विश्वविद्यालय की श्रीराम कॉलेज से स्नातक किया। साल 2019 में देशभर में 172वीं रैंक हासिल कर अपने पहले ही प्रयास में यूपीएसी की परीक्षा पास कर ली। पहले हिमाचल प्रदेश कैडर और फिर बिहार कैडर में काम किया। साल 2021 में उन्होंने 2019 बैच के ही अधिकारी अवधेश सरोज दीक्षित से शादी कर ली। काम्या पटना सचिवालय में डीएसपी भी रह चुकी हैं। उन्हें उनके जोश भरे काम के लिए जाना जाता है। हाल में ही जीतन साहनी केस को बखूबी लीड किया था।

Similar Posts