< Back
Lead Story
1 फरवरी को पेश होगा देश का बजट, पहली बार कब हिंदी भाषा में छपा था बजट
Lead Story

Budget 2025: 1 फरवरी को पेश होगा देश का बजट, पहली बार कब हिंदी भाषा में छपा था बजट

Deepika Pal
|
25 Jan 2025 10:41 PM IST

24 जनवरी से हलवा सेरेमनी के बाद से बजट की औपचारिक शुरुआत हो गई है। बजट की कहानी में पहली बार हिंदी भाषा में कब बजट छपना शुरू हुआ था।

Budget 2025: इस साल 2025 में केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होने वाला है जिसे लेकर वित्त मंत्रालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साल 2024 में दो बार बजट जारी किया गया था इसके बाद अब हर बार की तरह फरवरी में बजट पेश होगा जिसे लेकर हर वर्गो को उम्मीदें है। बता दें कि, 24 जनवरी से हलवा सेरेमनी के बाद से बजट की औपचारिक शुरुआत हो गई है। बजट की कहानी में पहली बार हिंदी भाषा में कब बजट छपना शुरू हुआ था चलिए जानते हैं...

आजादी से पहले ऐसा था बजट

आपको बताते चलें कि, आजादी से पहले भी देश का बजट पेश होता था उस दौरान हमारा देश अंग्रेजों के अधीन था। बताया जाता हैं कि, ब्रिटिश सरकार बजट पेश करती थी, हालांकि तब का बजट अंग्रेजी अधिकारियों और देश के कुछ संभ्रांत लोगों के लिए होता था। साल 1860 में ब्रिटिश एमपी जेम्स विल्सन ने देश के लिए पहला बजट पेश किया, जिसकी भाषा अंग्रेजी थी। उस समय बजट भारतीयों के ना होकर अंग्रेजों के लिए होता हैं। बताया जाता हैं कि, 1956 में पहली दफा देश के मौजूदा वित्त मंत्री सीडी देशमुख ने बजट को अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी छपवाने का फैसला किया है। अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी छपना शुरू हुआ।

बजट में क्या होता है खास

आपको बताते चलें कि, देश के लिए बजट खास होता हैं। जिसे वित्त मंत्री पेश करते हैं इसके अलावा सरकार किस सेक्टर के लिए कितना पैसा खर्च करेगी. कहां छूट देगी कहां टैक्स ज्यादा लगेगा, इन सबका पूरा ब्यौरा होता है।फिर भी देश के आगामी खर्चे का एक खाका देश के सामने बजट के तौर पर पेश किया जाता है. इसे सरकार वित्त मंत्रालय के अधिकारियों, नीति आयोग और अर्थशास्त्रियों के सहयोग और परामर्श से तैयार करती है।

Similar Posts