< Back
Lead Story
17 सितंबर को अलविदा हो जाएंगे गणपति बप्पा, विसर्जन के बाद दूर्वा और नारियल का क्या करें
Lead Story

Ganesh Visarjan 2024: 17 सितंबर को अलविदा हो जाएंगे गणपति बप्पा, विसर्जन के बाद दूर्वा और नारियल का क्या करें

Deepika Pal
|
15 Sept 2024 5:35 PM IST

नम आंखों से गणपति बप्पा की विदाई की जाती है तो वहीं इस दौरान नियम होते हैं। गणेश जी की विसर्जन के बाद अर्पित की गई चीजों को क्या करना चाहिए इसलिए जानते हैं।

Ganesh Visarjan 2024: गणेश उत्सव का दौर जहां पर चल रहा है वहीं पर भक्त भगवान भगवान गणेश जी की पूजा विधि विधान से कर रहे हैं बस कुछ दिन और इसके बाद 17 सितंबर को गणपति बप्पा अनंत चतुर्दशी के दिन अपने भक्तों को अलविदा करके अपने लोक लौट जाएंगे। नम आंखों से गणपति बप्पा की विदाई की जाती है तो वहीं इस दौरान नियम होते हैं। गणेश जी की विसर्जन के बाद अर्पित की गई चीजों को क्या करना चाहिए इसलिए जानते हैं।

गणेश विसर्जन से पहले हवन का होता है प्रावधान

आपको बताते चलें कि, घर हो या फिर पंडाल में उत्सव के दसवें दिन गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया जाता है। इस दौरान गणेश विसर्जन से पहले हवन करने का विधान होता है। इसके साथ ही भगवान की पूजा पूर्ण मानी जाती है। कहते हैं हवन के दौरान हवन सामग्री में जीरा और काली मिर्च डालकर हवन करना चाहिए ।तंत्र शास्त्र के अनुसार यह धनदायक होता है।

जानें दूर्वा और नारियल का क्या करें

गणेश चतुर्थी पर गणपति जी की स्थापना के दौरान कलश स्थापित किया है बप्पा के विसर्जन के बाद उस जल को पूरे घर में छिड़कें और बचे हुए जल नीम, पीपल, बरगद के पेड़ में डाल दें। इसके अलावा भगवान को अर्पित की गई दूर्वा को विसर्जन के दौरान थोड़ी सी बचा लेना चाहिए इसे धन स्थान या तिजोरी में रख दें. कहते हैं इससे धन की कभी कमी नहीं होती है और आप आर्थिक रूप से मजबूत होते है।

साथ गणेश स्थापना के दौरान कलश पर रखा नारियल फोड़ लें फिर सभी को फूटा हुआ नारियल का प्रसाद दे सकते हैं।

Similar Posts