< Back
Lead Story
Donald Trump : ट्रंप पर हुए हमले का क्या है सुलेमानी कनेक्शन, ईरान से कैसे जुड़े तार

Donald Trump : ट्रंप पर हुए हमले का क्या है सुलेमानी कनेक्शन, ईरान से कैसे जुड़े तार

Lead Story

Donald Trump : ट्रंप पर हुए हमले का क्या है सुलेमानी कनेक्शन, ईरान से कैसे जुड़े तार

Gurjeet Kaur
|
17 July 2024 9:56 AM IST

Donald Trump : दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भी ईरान पर सभी का शक जा रहा है।

Donald Trump : अमेरिका। पिछले दिनों अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने का प्रयास विफल रहा था। उनके कान को छूते हुए गोली निकली थी जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब इस मामले में एक नई थ्योरी सामने आई है। ट्रंप पर हुए हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया जा रहा है। सीक्रेट सर्विस की कुछ रिपोर्ट के अनुसार ईरान कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को टारगेट कर रहा है।

अमरीका की इंटेलीजेन्स एजेंसी सीक्रेट सर्विस को कुछ समय पहले खुफिया जानकारी मिली थी कि, ईरान डोनाल्ड ट्रंप को टारगेट कर सकता है। इस बात के अभी कोई सबूत नहीं है कि, थॉमस क्रूक्स द्वारा ट्रंप पर किया गया हमला इसी साजिश का हिस्सा थी। जिस समय थॉमस क्रूक्स ने हमला किया था उसी समय सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उसे मार गिराया था। थॉमस क्रूक्स पर की गई जांच में कोई ईरानी कनेक्शन भी सामने नहीं आया है।

ईरान का क्या कहना है ?

इन आरोपों को ईरान ने दुर्भावनापूर्ण बताया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार ईरान, डोनाल्ड ट्रंप को कासिम सुलेमानी की हत्या के लिए जिम्मेदार मानता है लेकिन इस हमले में उसकी कोई डायरेक्ट भूमिका का पता नहीं चला है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भी ईरान पर सभी का शक जा रहा है।

बढ़ाई गई ट्रंप की सुरक्षा :

बता दें कि, पेंसिल्वेनिया के अलावा मिल्वाकी में रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेशन के बाहर भी सीक्रेट सर्विस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था। यह शख्स हाथ में एके 47 लिए हुए था। इसी कन्वेंशन में डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया गया था। पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर हुए हमले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब सीक्रेट सर्विस और भी चौकन्ना हो गई है।

Similar Posts