< Back
Lead Story
कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट में क्या पता चला?

कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट में क्या पता चला?

Lead Story

RG Kar Medical College Rape Case: कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट में क्या पता चला?

Gurjeet Kaur
|
26 Aug 2024 9:25 AM IST

RG Kar Medical College Rape Case : पश्चिम बंगाल। आर जी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में 31 वर्षीय डॉक्टर के रेप और मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम ने दिन रात एक कर दिए हैं। आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट भी किया जा रहा है। मुख्य आरोपी संजय रॉय का 25 अगस्त को पॉलीग्राफी टेस्ट किया गया। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब इन खुलासों के बाद जांच किस ओर जाएगी इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है।

डॉक्टर रेप और मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय बार - बार अपने बयान बदल रहा था। पुलिस जांच में उसने रेप और मर्डर के आरोपों को स्वीकार किया था लेकिन बाद में मजिस्ट्रेट के सामने उसने खुद को बेक़सूर बताया। जब पोलिफराफी टेस्ट हुआ तो उसने एक ऐसा खुलासा किया जिसने बाद सभी के होश उड़ गए।

टेस्ट के दौरान संजय रॉय काफी घबराया हुआ था :

सूत्रों और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय रॉय ने कहा कि, जब वो सेमीनार हॉल में पहुंचा तो डॉक्टर मृत थी। उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। वो नशे में था डॉक्टर की लाश देखने के बाद वो वहां से भाग गया। जानकारी के अनुसार पूरे टेस्ट के दौरान संजय रॉय काफी घबराया हुआ था। संजय रॉय से करीब 20 सवाल पूछे गए थे। अभी तक इस मामले में सीबीआई का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गुमराह करने की कोशिश :

संजय रॉय के दावों को पुलिस और सीबीआई पचा नहीं पा रही है। कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब संजय रॉय नहीं दे सका है। मसलन उसने अपने मुँह में चोट और खरोच की वजह भी अधिकारियों को नहीं बताई है। इसके चलते सीबीआई को शक है कि, संजय रॉय अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

Similar Posts