< Back
Lead Story
WFI अध्यक्ष ने पहलवानों के धरने को बताया राजनीतिक साजिश, कहा- इसके पीछे कांग्रेस और बड़े व्यापारी का हाथ
Lead Story

WFI अध्यक्ष ने पहलवानों के धरने को बताया राजनीतिक साजिश, कहा- इसके पीछे कांग्रेस और बड़े व्यापारी का हाथ

स्वदेश डेस्क
|
29 April 2023 12:16 PM IST

नईदिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने आज खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा की मैं मैं पूरी तरह से निर्दोष हूँ,मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इस साजिश के पीछे एक बड़े उद्योगपति और कांग्रेस का हाथ है। मुझे न्यायालय और जांच एजेंसियों पर भरोसा है। मैं जांच में सहयोग करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि इन लोगों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। पहले यह लोग कहते थे कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें। अब कह रहे हैं कि सभी पदों से इस्तीफा दें और इन्हें जेल में डाला जाय।

ब्रजभूषण शरण सिंह ने अपने आवास पर आज पत्रकारों से चर्चा की। इस चर्चा में उन्होंने कहा की मेरा कार्यकाल पूरा हो चुका है और मैं इस्तीफे के लिए तैयार हूँ लेकिन मैं एक अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं देना चाहता। आज की तारीख मैं इसतीफा देने का अर्थ होगा मुझे आरोप स्वीकार हैं। कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष किसी की कृपा से नहीं बना हूं। मैं चुनाव जीतकर अध्यक्ष बना हूं। उन्होंने कहा की इस प्रदर्शन के पीछे गहरी राजनितिक साजिश है। आज जो खिलाडी धरना दे रहे है वे सभी एक ही अखाड़े और एक ही परिवार से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि कैम्प में पूरे देश के खिलाड़ी रहते हैं अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के साथ गलत क्यों नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि इस धरने के पीछे एक बड़े व्यापारी और कांग्रेस का हाथ है। मैं पूछना चाहता हूँ की यदि ये राजनीतिक साजिश नहीं हैं तो आज प्रियंका गांधी धरना स्थल पर क्या कर रही है ? सत्यपाल मलिक वहां क्यों गए थे ? उन्होंने कहा की दरअसल कुश्ती संघ में एक अखाड़ा और एक घराने का ही दबदबा रहता था। हमने इस पर रोक लगाने का काम किया। हमने पूरे देश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया। यह काम कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है।

Similar Posts