< Back
Lead Story
Weather Report : दिल्ली, मुंबई में आफत बनी बारिश, अन्य राज्यों का भी हाल बेहाल

Weather Report : दिल्ली, मुंबई में आफत बनी बारिश

Lead Story

Weather Report : दिल्ली, मुंबई में आफत बनी बारिश, अन्य राज्यों का भी हाल बेहाल

Gurjeet Kaur
|
26 July 2024 7:40 AM IST

Weather Report : मध्यप्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और बिहार - उत्तरप्रदेश में भी बारिश के आसार हैं।

Weather Report : नई दिल्ली। देश भर में भारी बारिश से लोग परेशान हैं। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कई इलाकों में पानी लोगों के घर में घुस आया है। भारी बारिश के कारण लोगों आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। इधर मुंबई में भी बारिश से हालात खराब हैं। स्थिति ऐसी है कि, कई क्षेत्रों में NDRF को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील भी की थी। अन्य राज्यों की बात करें तो मध्यप्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और बिहार - उत्तरप्रदेश में भी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में सड़कें जलमग्न :

शुक्रवार सुबह से दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां IMD ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा के साथ कई जगह बारिश होगी। बारिश से दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आएगी।

मुंबई - पुणे में रेड अलर्ट :

गुरुवार को मुंबई में भारी बारिश हुई थी। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को भी मुंबई - पुणे के कई क्षेत्रों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ और ठाणे में हालात कुछ ज्यादा खराब हैं। यहां स्कूल की भी छुट्टी कर दी गई है। गुरुवार को कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई थी। शुक्रवार को भी अगर ऐसे ही बारिश हुई तो दोबारा कई फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती है।

मुंबई में परीक्षाएं की गई स्थगित :

आईएमडी द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के कारण और छात्रों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए, मुंबई विश्वविद्यालय की रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए आज (26 जुलाई) निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। ऐसे आदेश पूजा रौदले, निदेशक परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए हैं।

यहां भी हो रही है बारिश :

दिल्ली और मुंबई ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत नार्थ ईस्ट के कई राज्यों में बारिश की भासविष्यवाणी की गई है। कहीं हल्की तो कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरप्रदेश के भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान है।

Similar Posts