< Back
Lead Story
Salman Khan पर हमले के लिए पाकिस्तान से मंगाए थे हथियार, लॉरेन्स गैंग के लोगों के फोन में पुलिस को मिले सुराग

Salman Khan पर हमले के लिए पाकिस्तान से मंगाए थे हथियार

Lead Story

Salman Khan पर हमले के लिए पाकिस्तान से मंगाए थे हथियार, लॉरेन्स गैंग के लोगों के फोन में पुलिस को मिले सुराग

Gurjeet Kaur
|
1 Jun 2024 1:28 PM IST

Salman Khan : पुलिस को कुछ वीडियो और सबूत मिले हैं जो बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं।

Salman Khan : मुंबई। अभी सलमान खान के घर पर फायरिंग करने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि, लॉरेंस की गैंग के लोगों ने सलमान खान को मारने की दूसरी योजना बनानी भी शुरू कर दी। गनीमत है कि, इस बार मुंबई पुलिस ने पहले ही आरोपियों के मनसूबे पर पानी फेर दिया। मुंबई पुलिस कुछ संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। इनका प्लान जानकार पुलिस भी हैरान है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल फ़ोन से पुलिस को कुछ वीडियो और सबूत मिले हैं जो बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं। यह जानकारी भी सामने आई है कि, सलमान खान को मारने के लिए ये आरोपी पाकिस्तान से हथियार बुलाने वाले थे।

पुलिस ने नवी मुंबई से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके फोर की तलाशी और पूछताछ में खुलासा हुआ है कि, ये सभी पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए इन लोगों ने पाकिस्तान से हथियार भी मंगाए थे। इन आरोपियों को सलमान खान पर ऐके - 47 से हमला करने का आदेश दिया गया था। सभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह खुलासा भी हुआ है कि, इनकी गैंग का एक सदस्य को पाकिस्तान में आर्म सप्लायर से जुड़ा है वो एम 16, एके - 47 और एके 92 जैसे हथियारों की सप्लाई करता था। इस गिरफ्तारी से पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पाकिस्तान कनेक्शन का भी पता चला है।

14 अप्रैल को हुआ था हमला :

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। इस हमले में सलमान खान सुरक्षित थे। पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गठा। इस हमले की जिम्मेदारी अनमोल बिश्नोई ने ली थी।

Similar Posts