< Back
Lead Story
G20 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के इंडोनेशिया दौरे के कार्ड पर भी भारत लिखा, कांग्रेस ने कहा- हम गठबंधन का नाम INDIA से बदलकर Bharat कर देंगे
Lead Story

G20 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के इंडोनेशिया दौरे के कार्ड पर भी भारत लिखा, कांग्रेस ने कहा- हम गठबंधन का नाम INDIA से बदलकर Bharat कर देंगे

स्वदेश डेस्क
|
6 Sept 2023 6:06 PM IST

नईदिल्ली। जी 20 के आमंत्रण पत्र में प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखने के बाद अब प्रधानमंत्री के आधिकारिक दौरे पर भी इंडिया की जगह भारत लिखा गया है। 20वें आसियान-इंडिया सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया सम्मेलन (EAS) में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री से जुड़े कार्यक्रम का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें 'प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत' लिखा नजर आ रहा है।इसके बाद विपक्षी दल हमलावर हो गया है। कांग्रेस सहित अनेक विपक्षी दल सरकार पर अनेक आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष का तर्क है कि मोदी सरकार इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। इसलिए सरकार अब इंडिया कहने की बजाय भारत कहना शुरू कर रही है।

India को बदलकर भारत पर विचार -

इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सरकार की आलोचना की है। थरूर ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि विपक्ष खुद को अलायंस फॉर बेटरमेंट, हार्मनी एंड रिस्पॉन्सिबल एडवांसमेंट फॉर टुमॉरो (भारत) कहने लगे तो शायद सत्ता पक्ष नाम बदलने की कोशिश छोड़ दे।थरूर ने एक अन्य बयान के माध्यम से भी सत्ता पक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इंडिया शब्द को लेकर पाकिस्तान से संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने भी आपत्ति जताई थी। अब सत्ता पक्ष भी उसी रास्ते पर है।

इंडिया गठबंधन से सरकार डर गई -

उल्लेखनीय है कि जी-20 से संबंधित एक पत्र मंगलवार को राष्ट्रपति ने जारी किया। जिसमें उन्होंने ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत (भारत के राष्ट्रपति)’ के तौर पर संबोधित किया। इसको लेकर विपक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया। विपक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन से सरकार डर गई है। इस लिए इंडिया नाम से परहेज कर रही है।

Similar Posts