< Back
Lead Story
Wayanad Landslide : भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 156 लोगों की मौत, कई लापता

Wayanad Landslide

Lead Story

Wayanad Landslide : भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 156 लोगों की मौत, कई लापता

Gurjeet Kaur
|
31 July 2024 9:13 AM IST

Wayanad Landslide : राहुल गांधी आज वायनाड दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार वे स्पेशल फ्लाइट से मैसूर पहुंचेंगे।

Wayanad Landslide : केरल। मंगलवार सुबह भूस्खलन के बाद वायनाड के चूरलमाला में राहत और बचाव अभियान जारी है। भूस्खलन के कारण अब तक 156 लोगों की मौत हुई है। वहीं 90 से 100 लोग अब भी लापता हैं। यहां बीती रात भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू किया गया है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने में लगी हुई है।

बता दें कि, बुधवार को केरल विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है, क्योंकि राज्य में दो दिवसीय शोक मनाया जा रहा है। यह शोक भूस्खलन के कारण मारे गए लोगों के लिए मनाया जा रहा है। इसके अलावा बीती रात प्रभावित क्षेत्र में भारी इंजीनियरिंग उपकरण और अन्य ब्रिजिंग उपकरण लाए गए थे। यहां डॉग स्क्वाड टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया जा रहा है।

राहुल गांधी करेंगे वायनाड का दौरा :

विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज (बुधवार) वायनाड दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार वे स्पेशल फ्लाइट से मैसूर पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से वायनाड जाएंगे। इधर केरल की स्वास्थ मंत्री भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने निकली थीं लेकिन रास्ते में ही उनका एक माइनर एक्सीडेंट हो गया जिसके कारण वे भूस्खलन वाले क्षेत्र तक नहीं पहुँच पाई। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।

सेना ने हादसा होने से भी बचाया :

भारतीय सेना की प्रादेशिक सेना स्पीयर कोर के जवानों की त्वरित कार्रवाई ने 30 जुलाई को भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त पटरियों के क्षेत्र में पहुंचने से ठीक पहले खोंगसांग जाने वाली मालगाड़ी को रोककर आसन्न आपदा को टाल दिया। सतर्क गश्ती दल द्वारा समय पर की गई कार्रवाई ने चावल के 21 वैगन ले जा रही ट्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की।

Similar Posts