< Back
Lead Story
ओडिशा पर चक्रवात डाना का असर, कई जिलों में 23-25 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी
Lead Story

Cyclone Dana: ओडिशा पर चक्रवात डाना का असर, कई जिलों में 23-25 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी

Deepika Pal
|
21 Oct 2024 8:55 PM IST

चक्रवात डाना राज्य के तटीय क्षेत्रों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते भुवनेश्वर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Odisha Weather Forecast : ओडिशा में मौसम का बदला हुआ असर देखने के लिए मिल रहा हैं जिसके चलते चक्रवात डाना राज्य के तटीय क्षेत्रों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते भुवनेश्वर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग भुवनेश्वर ने दी चेतावनी

आपको बताते चलें कि, भुवनेश्वर के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक ओडिशा के कई जिलों को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, इस चक्रवात से जान और माल की हानि हो सकती है, 23 अक्टूबर की सुबह से शुरू होगा और लगातार तीन दिन तक जारी रहेगा, इस दौरान तटीय जिलों में बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की संभावना है। इसके अलावा तटीय इलाकों में हवा की गति और तेज हो सकती है, जिससे घरों, पेड़ों, और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंच सकता है।

मछुआरों को मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आपको बताते चलें कि, चक्रवात डाना के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी जारी की है। जिसमें कहा कि, वे तुरंत समुद्र से लौट आएं और 21 अक्टूबर से समुद्र में न जाएं चक्रवात के कारण समुद्र की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। 1999 में आए सुपर साइक्लोन और 2013 के फाइलिन चक्रवात जैसी आपदाओं ने इस राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया था।

इन जिलों में भारी बारिश के जताए आसार

आपको बताते चलें कि, मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा महंती ने आगामी मौसम को लेकर जानकारी दी है ।चक्रवात डाना के प्रभाव से बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, पुरी और खोरधा जिलों में भारी बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

Similar Posts