< Back
Lead Story
नए साल के पहले दिन करें भारत के इन मंदिरों के दर्शन ,भगवान का मिलेगा आशीर्वाद
Lead Story

New Year 2025: नए साल के पहले दिन करें भारत के इन मंदिरों के दर्शन ,भगवान का मिलेगा आशीर्वाद

Deepika Pal
|
31 Dec 2024 7:48 PM IST

अगर आप भी अपने परिवार के साथ ऐसे ही नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं।

New Year 2025: 31 दिसंबर आज साल अंतिम विदाई लेने लगा है तो वहीं पर आने वाले दिन 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत होने वाली है इस नए साल के मौके पर हर कोई दिन की शुरुआत मंदिर जाने से करते हैं। यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र हैं, बल्कि आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक हैं। अगर आप भी अपने परिवार के साथ ऐसे ही नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में...

नए साल के पहले दिन करें इन मंदिरों के दर्शन

नए साल की शुरुआत भगवान की आराधना करते हुए करना चाहिए इसके लिए आप इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं जो इस प्रकार हैं...

1- काशी विश्वनाथ मंदिर

भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक वाराणसी की काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ज्योतिर्लिंग स्थापित है जिसके दर्शन करने से आपको नई ऊर्जा और सकारात्मक जीवन में मिलेगी।गंगा घाट पर स्नान के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि वाराणसी में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने से समस्त पापों का नाश होता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

2- राम मंदिर

नए साल के पहले दिन आप उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित भगवान श्री राम की जन्म भूमि के दर्शन कर सकते हैं। साल 2023 में अयोध्या जिले में भगवान श्री राम के बाल रूप को स्थापित किया गया है। नए साल के मौके पर श्री राम लला के दर्शन करने अयोध्या के राम मंदिर जा सकते हैं।

3- सिद्धिविनायक मंदिर

नए साल के पहले दिन आप भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मुंबई स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, इसलिए भक्त प्रार्थना करते हैं कि नए साल में जीवन से सभी विघ्न और बाधाएं दूर हों। यह मुंबई का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जिसके दर्शन के लिए कई जगहों से लोग आते हैं।

4- वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू के कटरा में स्थित प्रसिद्ध माताजी के मंदिर वैष्णो देवी के दर्शन आप कर सकते हैं। मान्यता है कि माता वैष्णो देवी के दर्शन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। नए साल की शुरुआत माता के दर्शन से करने से साल भर शुभ फल प्राप्त होते हैं।

5- महाकालेश्वर मंदिर

नए साल के पहले दिन आप महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक यह मंदिर है। जहां पर भगवान शिव की आराधना कर सकते है। नए साल के लिए महाकाल मंदिर बेस्ट है।

Similar Posts