< Back
Lead Story
शंभु बॉर्डर पर कांग्रेस का वीआईपी धरना, नेताओं को परोसे जा रहे हैं लजीज पकवान
Lead Story

शंभु बॉर्डर पर कांग्रेस का वीआईपी धरना, नेताओं को परोसे जा रहे हैं लजीज पकवान

स्वदेश डेस्क
|
14 Dec 2020 5:16 PM IST

नईदिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कानूनों की वापसी की मांग कर रहे किसान संगठन 19 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे है।सरकार और किसानों के बीच सहमति ना बन पाने के बाद किसान आज भूख हड़ताल कर रहे है। किसानों की मनाही के बाद भी कई राजनीतिक पार्टियां आंदोलन से जुड़ गई है। आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखा है। वहीँ कांग्रेस द्वारा शंभु बॉर्डर पर धरना दिया जा रहा है। इस धरने में कांग्रेस नेताओं के साथ किसान, आढ़तियां और व्यापारी भाग ले रहे है।

शंभु बॉर्डर पर चल रहे इस धरने की जो तस्वीरें सामने आई है। वह हैरान कर देने वाली है। अन्नदाता की भूख हड़ताल का समर्थन कर रही कांग्रेस के धरना प्रदर्शन स्थल को देख ऐसा लग रहा है मानों यहां आंदोलन नहीं बल्कि कोई शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बड़ा और सुन्दर शामियाना सजाया गया है। नेताओं के मुख्य द्वार से मंच तक पहुचने के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है की जो अन्नदाता अपने अधिकारों के लिए आज भूख हड़ताल कर रह है। स्वयं को उनका हितैषी बताने वाले कांग्रेस नेताओं के लिए शाही और लजीज पकवानों की व्यवस्था की गई है। नेताओं की सेहत का ध्यान रखते हुए यहाँ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्हें मिनरल वाटर दिया जा रहा है।

पिछले 19 दिन से अपने घरों से दूर जो किसान दिल्ली-पंजाब -हरियाणा की सीमाओं पर डेरा डाले बैठे है। उस किसान के समर्थन में लजीज पकवान खाकर वीआईपी सुख -सुविधाओं के साथ किया जा रहा कांग्रेस का ये धरना किसानों के प्रति उनकी वास्तविक हमदर्दी को दर्शाता है। इस वीआईपी धरने को देख स्पष्ट कहा जा सकता है की कांग्रेस को किसानों से किसी प्रकार की सहानुभूति नहीं है। वह सिर्फ किसानों की आड़ में अपनी राजनीति को मजबूत करने का प्रयास मात्र है।

Similar Posts