< Back
Lead Story
Mukesh Sahni Father Murdered : मुकेश साहनी के पिता की हत्या, क्षत - विक्षत हालत में मिला शव

Mukesh Sahni Father Murdered

Lead Story

Mukesh Sahni Father Murdered : मुकेश साहनी के पिता की हत्या, क्षत - विक्षत हालत में मिला शव

Gurjeet Kaur
|
16 July 2024 8:43 AM IST

Mukesh Sahni Father Murdered : दरभंगा एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं।

Mukesh Sahni Father Murdered : बिहार। वीआईपी पार्टी (VIP Party) प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या (Jitan Sahni Murdered) कर दी गई है। हत्या के लिए धारदार हथियार का उपयोग किया गया है। दरभंगा एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घर के अंदर जीतन साहनी का शव क्षत - विक्षत हालत में मिला है। यह घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल की है। हत्या की जानकारी मिलने के बाद आस - पास के क्षेत्र में भय का माहौल है।

वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश साहनी मुंबई में थे। पिता की हत्या की जानकारी मिलने पर वे पत्नी के लिए रवाना हो गए हैं। पटना पहुँचने के बाद वे दरभंगा के लिए रवाना होंगे। वीआईपी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि, जीतन साहनी की हत्या क्यों की की गई अभी इस बारे में जानकारी नहीं है। 16 जुलाई को ही हत्या की जानकारी मिली है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। वही मामले की जांच करेंगे।

मामला हाई प्रोफ़ाइल है इस कारण पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जीतन साहनी के साथ घर में दो से तीन नौकर रहते थे। ऐसे में जीतन साहनी की हत्या कैसे हो गई पुलिस इस बात की पड़ताल में लग गई है। सूत्रों के अनुसार धारदार हथियार से जीतन साहनी पर कई वार किये गए हैं। हत्या के पीछे क्या मोटिव हो सकता है पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है। जीतन साहनी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई है। उनके घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें जीतन साहनी का खून से लथपथ शव देखा जा सकता है।

RJD ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल :

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, "बिहार में क्या हो रहा है? कोई दिन बिना हत्या के नहीं बीतता। मुख्यमंत्री बेहोशी की हालत में हैं। शायद उन्हें अब तक पता भी नहीं होगा कि राज्य में कुछ हुआ है। बिहार में कोई भी राजनीतिक नेता सुरक्षित नहीं है। व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बिहार भगवान भरोसे है।"

कौन हैं मुकेश साहनी :

मुकेश साहनी को सन ऑफ़ मल्लाह भी कहा जाता है। उनकी पार्टी ने INDIA गठबंधन के तहत आरजेडी और कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा था। मुकेश साहनी लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के करीबी हैं। चुनाव से पहले दोनों नेता हेलीकॉप्टर में साथ में कभी नारंगी तो कभी मछली खाते नजर आए थे।

Similar Posts