< Back
Lead Story

Lead Story
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, आगजनी और गोलीबारी में 3 लोगों की मौत
|5 Aug 2023 11:46 AM IST
मैतेई समुदाय के लोगों ने बफर जोन क्रॉस किया
इंफाल। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सुरक्षाबलों ने काफी प्रयासों से हिंसा को शांत किया था लेकिन एक बार फिर वहां आगजनी और खूनी खेल शुरू हो गया है।कल देर रात बिष्णुपुर जिले में कुछ उपद्रवियों ने मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी।यह इलाका कुकी-मैतेई के बीच का बॉर्डर है, जो बफर जोन कहलाता है।
पुलिस ने बताया कि उपद्रवी बफर जोन में जबरन घुस गए और कुकी समुदाय के घरों में आग लगा दी और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान युमनम जितेन मैतेई (46), युमनम पिशाक मैतेई (67) और युमनम प्रेमकुमार मैतेई (39) के रूप में की गई है, जो सभी क्वाक्टा लामल्हाई के रहने वाले हैं। बिष्णुपुर के क्वाक्टा क्षेत्र के पार केंद्र सरकार के आदेश के तहत बफर जोन बनाया गया है।