< Back
Lead Story
ट्रक से जा भिड़ी एसयूवी,  4 की मौत इतने लोग घायल..

Accident

Lead Story

विदिशा में दर्दनाक हादसा: ट्रक से जा भिड़ी एसयूवी, 4 की मौत इतने लोग घायल..

Swadesh Digital
|
7 Sept 2024 11:52 AM IST

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार एक एसयूवी के ट्रक से टकरा जाने से राजस्थान के चार लोगों की मौत हो गई है।

साथ अन्‍य छह लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है, पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे लटेरी थाना क्षेत्र के ब्यावरा-बीना राजमार्ग पर हुआ।

पुलिस अधिकारी के अनुसार "राजस्थान के झालावाड़ से सात महिलाओं समेत 10 लोगों का एक समूह तीर्थयात्रा से लौट रहा था, तभी उनकी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई।" अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान किशनलाल लोढ़ा (60), विनोद कुमार माली (34), वरदी बाई लोढ़ा (70) और राजबाई भील (48) के रूप में हुई है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक

यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि "विदिशा जिले के लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क दुर्घटना में राजस्थान के झालावाड़ जिले के चार लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को गंभीर रूप से घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।"

Similar Posts