< Back
Lead Story
फिर विवादों में पड़ी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, वीर सावरकर की तस्वीर को महात्मा गांधी की फोटो से ढंका
Lead Story

फिर विवादों में पड़ी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, वीर सावरकर की तस्वीर को महात्मा गांधी की फोटो से ढंका

स्वदेश डेस्क
|
21 Sept 2022 5:48 PM IST

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज एक बार फिर विवादों में फंस गई। अब स्‍वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर को ढंकने का मामला सामने आया है। इस हरकत के बाद एक बार फिर कांग्रेस की विचारधारा पर सवाल उठने लगे है। भाजपा समेत विपक्षी दलों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है।


दरअसल, केरल के एर्नाकुलम में स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों वालों एक बैनर में उसने सावरकर के चित्र को जगह दे दी। जिसे बाद में कार्यकर्ताओ ने महात्मा गांधी की तस्वीर से ढक दि‍या गया। बड़ी बात ये है की यहां देश के स्‍वतंत्रता सेनानियों के पोस्‍टर लगाए गए थे। उन पोस्‍टर्स में केवल वीर सावरकर के पोस्‍टर को ही हटाया गया।

भाजपा ने कसा तंज -

कांग्रेस नेताओं की इस हरकत पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि एर्नाकुलम में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को वीर सावरकर की तस्वीर स्वागत कर रही है। देर से ही सही राहुल गांधी को इस बात का एहसास तो हुआ कि उनके परदादा नेहरू ने दो सप्ताह में ही पंजाब के नाभा जेल से निकलने के लिए अंग्रेजों के साथ एक दया अर्जी पर हस्ताक्षर किए।बता दें की कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का शुरुआत से विरोध करती आई है। वहीं दूसरी और भाजपा स्वातंत्र्य वीर को महान स्‍वतंत्रता सेनानी मानती है।

Similar Posts