< Back
Lead Story
देश में 75 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन की दोनों डोज, प्रधानमंत्री ने दी बधाई
Lead Story

देश में 75 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन की दोनों डोज, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

स्वदेश डेस्क
|
30 Jan 2022 11:45 AM IST

नईदिल्ली। देश की 75 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों खुराक लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि सबका साथ सबका प्रयास के मंत्र के साथ भारत ने अपनी 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मजबूत हो रहे हैं। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द वैक्सीन लगवानी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने अपनी 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई देने के साथ ही टीकाकरण में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा, "सभी वयस्कों में से 75 प्रतिशत को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई। उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।"

Related Tags :
Similar Posts