< Back
Lead Story
Unnao Accident

Unnao Accident

Lead Story

Badrinath Highway Accident : बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, खाई में गिरा यात्रियों से भरा टैम्पो, 10 की मौत

Gurjeet Kaur
|
15 Jun 2024 1:07 PM IST

Badrinath Highway Accident : खाई में गिरने के कारण टैम्पो पूरी तरह नष्ट हो गया है। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Badrinath Highway Accident : उत्तराखंड। रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे (Badrinath Highway) के पास एक टेम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें करीब 26 यात्री सवार थे। SDRF और पुलिस की टीम बचाव कार्य किया गया। इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई है। 16 लोग घायल हैं वहीं इनमेंसे 7 गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। कुछ घायलों का एम्स ऋषिकेश में इलाज जारी है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। हादसा कैसे हुआ अभी इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। खाई में गिरने के कारण टैम्पो पूरी तरह नष्ट हो गया है। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है।कैसे हुआ अभी इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। खाई में गिरने के कारण टैम्पो पूरी तरह नष्ट हो गया है। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

देखिये वीडियो :

Similar Posts