< Back
Lead Story
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश, खराब प्रदर्शन की ली जिम्मेदारी
Lead Story

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश, खराब प्रदर्शन की ली जिम्मेदारी

Gurjeet Kaur
|
6 Jun 2024 9:16 PM IST

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह इस्तीफा : भाजपा का प्रदर्शन इस चुनाव में रहा।

उत्तर प्रदेश। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भाजपा आलाकमान के सामने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने उत्तरप्रदेश में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है। इसके पहले देवेंद्र फडणवीस भी भाजपा आलाकमान से उन्हें सरकार के कार्यों की जिम्मेदारी से मुक्त करने की अपील कर चुके हैं। खैर महाराष्ट्र की अपनी सियासत है लेकिन उत्तरप्रदेश में भाजपा को खुद ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी।

भूपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में प्रमुख जाट चेहरा हैं। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्हें अमित शाह का करीबी भी बताया जाता है। भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में कई प्रमुख सीट हार गई। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मेदारी लेना लाजमी भी है। भाजपा संगठन से स्तर पर आगे क्या फैसला लेगा यह देखना अभी बाकि है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन :

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट है। भाजपा इस बार नंबर दो पर आ पाई। अधिकांश सीट समाजवादी पार्टी ले गई। भाजपा के खाते में जहां 33 सीट आई सपा 36 सीट ले गई। अमेठी भी कांग्रेस ने वापस ले ली। यहां स्मृति ईरानी हार गई। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में मात्र 6 सीट मिली लेकिन इसके बावजूद वे जश्न मना रहे हैं क्योंकि रायबरेली और अमेठी दोनों ही कांग्रेस को वापस मिल गई।

Similar Posts