< Back
Lead Story
महाकाल मंदिर में VIP दर्शन को लेकर बवाल, सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत ने परिवार संग गर्भगृह में किया प्रवेश

महाकाल मंदिर में VIP दर्शन को लेकर बवाल, सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत ने परिवार संग गर्भगृह में किया प्रवेश

Lead Story

Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर में VIP दर्शन को लेकर बवाल, सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत ने परिवार संग गर्भगृह में किया प्रवेश

Gurjeet Kaur
|
18 Oct 2024 10:00 AM IST

Mahakal Mandir : मध्यप्रदेश। उज्जैन के महाकाल मंदिर में VIP दर्शन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। इस बार विवाद के केंद्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे (MP Srikant Shinde) हैं। महाकाल मंदिर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में श्रीकांत शिंदे अपने परिवार के साथ गर्भगृह में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। श्रीकांत शिंदे 5 से 6 मिनट महाकाल मंदिर के गर्भगृह में थे जबकि आम लोगों का गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने मंदिर में चल रहे वीआईपी कल्चल पर सवाल खड़े किए हैं।

बता दें कि, आम व्यक्तियों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं है। श्रद्धालुओं को बाहर से ही बाबा महाकाल के दर्शन करने की इजाजत है। सीएम शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे उनकी पत्नी और दो अन्य वीआईपी ने गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा महाकाल के दर्शन किए। VIP दर्शन करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। VIP एंट्री को लेकर महाकाल मंदिर के प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

क्या आम लोगों के लिए अलग हैं नियम :

बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बीते एक साल से श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है। सिर्फ पहजारियों को ही गर्भगृह में जाने की अनुमति है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु दूर से ही बाबा महाकाल के दर्शन करते हैं। नियम के बावजूद कई बार वीआईपी श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी वीआईपी कल्चर पर सवाल उठाए हैं।

Similar Posts