< Back
Lead Story
UP Politics : अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को बताया दिल्ली के Wi-Fi का पासवर्ड, डिप्टी CM ने दिया ये जवाब

UP Politics : अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को बताया दिल्ली के Wi-Fi का पासवर्ड

Lead Story

UP Politics : अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को बताया दिल्ली के Wi-Fi का पासवर्ड, डिप्टी CM ने दिया ये जवाब

Gurjeet Kaur
|
26 July 2024 3:10 PM IST

UP Politics : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, भाजपा ने उत्तरप्रदेश में व्यवस्था को बिगाड़ रखा है।

UP Politics : लखनऊ। उत्तरप्रदेश में इन दिनों चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार अपंने बयानों से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को टारगेट कर रहे हैं वहीं केशव प्रसाद मौर्य भी उनके आरोपों का जवाब दे रहे हैं। शुक्रवार को जब अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को दिल्ली के Wi-Fi का पासवर्ड बताया तो बिना देरी के केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार कर दिया। जानिये दोनों नेताओं ने एक दूसरे को क्या कुछ कहा।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "उन्होंने (भाजपा) हर व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। हर व्यवस्था, हर विभाग बर्बाद हो गया है। मैंने सुना है कि, (केशव प्रसाद) मौर्य जी 'मोहरा' हैं। वे दिल्ली के वाई-फाई का पासवर्ड हैं। बताइए, क्या सरकार ऐसे चलेगी? यूपी ऐसे नहीं चलेगा। उन्होंने यूपी की जनता को धोखा दिया है।"

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी का उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब देते हुए ट्वीट किया, "कांग्रेस के मोहरा बन चुके सपा नेता अखिलेश यादव भाजपा को लेकर गलतफहमियां पाल रहे हैं। पिछड़े वर्गों को निशाना बनाने और उनका अपमान करने के बजाय सपा को खत्म होने से बचाने पर ध्यान दें। भाजपा 2017 को 2027 में दोहराएगी, कमल खिल चुका है और खिलता रहेगा।"

बलिया वसूली मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि, जब हम विपक्ष में रहकर सवाल उठाते थे, तो प्रदेश सरकार हमको कहती थी कि करप्शन को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है,आंकड़े लेकर आते थे,दावा करते थे,लेकिन जिस तरह हम सुन रहे है कि उनके अपने नेता विधायक ही कह रहे है कि उन्होंने अपने जीवन काल मे ऐसा भ्रष्टाचार नही देखा, एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया था कि भ्रष्टाचार हो रहा है।

Similar Posts