< Back
Lead Story
BJP नेता के बेटे ने पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन रचाई शादी

BJP नेता के बेटे ने पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन रचाई शादी

Lead Story

Jaunpur News: BJP नेता के बेटे ने पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन रचाई शादी, अब दुल्हन की विदाई का इंतजार

Deeksha Mehra
|
19 Oct 2024 2:02 PM IST

BJP Leader Son Marries Pakistani Girl : स्वदेश डेस्क, जौनपुर। दो मुल्कों के बीच भले ही सरहद की लकीरें और दीवारें बनी हो लेकिन दोनों मुल्को के लोगों के दिलों में रिश्ते लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला जौनपुर शहर से सामने आया है। यहां भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली लड़की से हुई है। हालांकि वीजा न मिलने की वजह से दोनों मुल्को के मौलाना ने ऑनलाइन निकाह कराया गया है। अब इस शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो से हैं।

ऑनलाइन हुए इस निकाह में सैकड़ों लोग बाराती बनकर शामिल हुए। वहीं पाकिस्तान के लाहौर शहर मे भी दुल्हन के यहां लोग शादी मे इकठ्ठा हुए। दोनों के निकाह होने के बाद अब दुल्हन की विदाई होना बाकी है। फिलहाल दूल्हे राजा दुल्हन को वीज़ा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

दुल्हन की माँ बिगड़ी तबियत

जौनपुर शहर के मखदूमशाह अढहन निवासी व भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने एक वर्ष पूर्व अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी अपने एक रिश्तेदार जो पाकिस्तान के लाहौर शहर के रहने वाले थे। अंदलीप ज़हरा से तय कर दी थी और शादी करने के लिए उच्चायुक्त में वीजा अप्लाई कर दिया था।जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई उनकी बेचैनी बढ़ती गई क्योंकि वीजा नहीं जारी हो ल इस दौरान पाकिस्तान में लड़की की माँ राना यास्मीन ज़ैदी मां तबीयत खराब हो गई। वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थी। ऐसी हालत में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने दुल्हन के घरवालों से बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया। इसके बाद शुक्रवार रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद ऑनलाइन निकाह किया।

दुल्हन की विदाई का इंजतार

शादी मे जिले के सम्मानित नागरिकों के साथ भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु भी मौजूद थे। सभी ने दूल्हे के पिता को शादी की मुबारकबाद पेश किया। वहीं निकाह होने के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने भी लड़की की विदाई जल्द हो इसके लिए वीज़ा जल्द जारी करने की अपील की है।

Similar Posts