< Back
Lead Story
UP Mass Conversions : मौलाना तौकीर रज़ा के ऐलान से यूपी में सियासी पारा हाई, पुलिस बोली सख्ती से निपटेंगे

Maulana Tauqeer Raza

Lead Story

UP Mass Conversions : मौलाना तौकीर रज़ा के ऐलान से यूपी में सियासी पारा हाई, पुलिस बोली सख्ती से निपटेंगे

Gurjeet Kaur
|
16 July 2024 1:19 PM IST

UP Mass Conversions : बीजेपी का कहना है कि, ''मौलाना तौकीर रजा जानबूझकर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आने के प्रयास करते हैं।

UP Mass Conversions : उत्तरप्रदेश। बरेली के मौलाना तौकीर रज़ा के एक ऐलान ने उत्तरप्रदेश का सियासी पारा हाई कर दिया है। मामला इस कदर बढ़ गया है कि, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आए गया है। पुलिस ने ये तक कह दिया है कि, शांति भंग करने की किसी भी घटना पर हम सख्ती से एक्शन लेंगे। मौलाना तौकीर रज़ा ने बीते दिन बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन की घोषणा की थी।

मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) ने कहा था कि, 23 लड़के लड़कियों के सामूहिक धर्म परिवर्तन किया जाएगा। 21 जुलाई को एक साथ 5 लड़के लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाएगा। सामूहिक निकाह के लिए तौकीर रजा ने जिला प्रशासन से मंजूरी मांगी थी। इस पर अब बरेली पुलिस की ओर से बयान सामने आया है।

जांच के बाद दर्ज की जाएगी रिपोर्ट :

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है, ''कल सिटी मजिस्ट्रेट को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था और इसकी जांच स्थानीय पुलिस और एलआई (लोकल इंटेलिजेंस) द्वारा की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बरेली पुलिस ने सभी स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि, किसी को भी शहर व जिले की कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जायेगी। अगर कोई ऐसा प्रयास करेगा, तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।

वहीं इस मामले में बीजेपी का कहना है कि, ''मौलाना तौकीर रजा जानबूझकर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते रहते हैं और वह फिर से ऐसी ही कोशिश कर रहे हैं। धर्म परिवर्तन की यह कोशिश घृणित है और सरकार ऐसी किसी भी कोशिश पर रोक जरूर लगाएगी।"

Similar Posts