< Back
Lead Story
UP जल निगम के 5 अफसरों के यहां विजिलेंस टीम की हुई छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन

UP जल निगम के 5 अफसरों के यहां विजिलेंस टीम की हुई छापेमारी

Lead Story

UP Jal Nigam: UP जल निगम के 5 अफसरों के यहां विजिलेंस टीम की हुई छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन

Gurjeet Kaur
|
1 Oct 2024 3:38 PM IST

UP Jal Nigam Officers Raided By Vigilance Team : उत्तरप्रदेश। UP जल निगम के 5 अफसरों के यहां मंगलवार को विजिलेंस टीम छापेमारी करने पहुंची। उत्तरप्रदेश में यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। विजिलेंस टीम के अधिकारी अदालत का आदेश लेकर अधिकारियों के ठिकानों पर पहुंचे थे। यह मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है।

उप्र जल निगम की इकाई सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) के पांच अधिकारियों में राघवेन्द्र कुमार गुप्ता, सहायक अभियन्ता प्रोजेक्ट मैनेजर, सत्यवीर सिंह चौहान, अधीक्षण अभियन्ता अजय रस्तोगी, अधीक्षण अभियंता कमल कुमार खरबन्दा, परियोजना प्रबंधक सहायक अभियंता कृष्ण कुमार पटेल, सहायक अभियंता प्रोजैक्ट मैनेजर के विकानों शामिल यही। न्यायालय से सर्च वारण्ट प्राप्त कर मंगलवार को विजिलेंस टीम सर्च की कार्यवाही करने पहुंची थी।

विजिलेंस टीम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उप्र शासन सतर्कता अनुभाग-1 द्वारा साल 2019-2020 मे सतर्कता अधिष्ठान को उप्र जल निगम की इकाई सीएंडडीएस के प्रोजैक्ट मैनेजर, अधीक्षण , अभियता अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता के विरुद्ध जाँच के आदेश दिये थे। सतर्कता अधिष्ठान द्वारा जाँच के उपरान्त आय से अधिक सम्पत्ति का मामला पाये जाने पर शासन का आदेश प्राप्त होने के उपराना अभी तक कुल 11 मामलों में अभियोग पंजीकृत कराया जा चुका है। जिनकी विवेचना सतर्कता अधिष्ठान के विभिन्न सेक्टरों में प्रचलित है।

Similar Posts